फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमंच में पहुंची 378 शिकायतें

विज्ञापन
जनमंच में 378 शिकायतें, सौ का निपटारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। भद्रकाली गांव में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में उद्योग मंत्री के पास 378 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से अधिकतर शिकायतों का निपटारा किया गया। कुछ शिकायतों के निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

रविवार को भद्रकाली में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने शिरकत की। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। आईपीएच, लोनिवि, पुलिस, बिजली, पंचायत, रास्तों, स्वास्थ्य विभाग, स्वां तटीकरण संबंधित समस्याओं को भी लोगों ने जनमंच पर उठाया।
विज्ञापन


जोह के वार्ड नंबर एक के मेहर चंद ने बिजली की कम वोल्टेज की समस्या रखी। शक्ति सिंह राणा वासी डंगोह खास ने रास्ता निर्माण की बात उठाई। वहीं रामनाथ डंगोह ने गंदे पानी की समस्या की बात रखी, केवल सिंह पिरथीपुर ने बिजली का खंभा हटाने की बात रखी, कुनेरन की कृष्णा देवी जो दो वर्ष से किडनी की बीमारी से पीड़ित है के परिजनों ने 10 लाख रुपये के पेंडिंग मेडिकल बिल का भुगतान की मांग की। इसे मंत्री ने शीघ्र पूरा करने का आश्वासन किया।

मंजीत मोहम्मद ने दिव्यांग सर्टिफिकेट न बनने की बात कही। दौलतपुर चौक कैंटीन मैनेजर कर्नल जोगिंदर पाल शर्मा ने सीएसडी कैंटीन डिपो खोलने की मांग उठाई। इसके लिए उद्योग मंत्री ने डीसी को इस बाबत भूमि चयन और अन्य कार्रवाई के लिए कहा। गणु मदवाड़ा के अशोक ने श्मशानघाट के रास्ते की और टुंडखड़ी के युवक ने भी रास्ता न होने की बात रखी। उन्हें मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के आदेश दिए।
इस मौके पर गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह, डीसी राकेश कुमार प्रजापति, एसपी दिवाकर दत्त शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर बग्गा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया एवं डॉ. श्याम वर्मा, मंडल अध्यक्ष राममूर्ति शर्मा, एसडीएम अंब सुनील वर्मा, जिला कल्याण अधिकारी सतनाम सिंह के अतिरिक्त वन विभाग, आईपीएच, लोनिवि, पशुपालन विभाग और राजस्व सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठने के लिए नहीं मिली जगह
दौलतपुर चौक (ऊना)। भद्रकाली में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में आम जनमानस की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते पंडाल छोटा पड़ गया। लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां कम पड़ गईं। पार्किंग में भी दिक्कत आई। पहले धूप ने लोगों को सताया तो बाद में बारिश ने खूब खलल डाला। लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर सिर छिपाते नजर आए। इसके बावजूद समस्याओं को हल करवाने के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अधिकारी भी पूरी कर्मठता के साथ डटे रहे। लोगों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था सराहनीय रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें