फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलैहड़ के समीप खड्ड के तेज बहाव में फंसी कार

विज्ञापन
लोगों ने चालक और ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी से बाहर निकाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। दुलैहड़ खड्ड में पानी का तेज बहाव होने के कारण एक व्यक्ति कार सहित पानी के साथ बह गया। स्थानीय लोगों ने चालक और ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी से बाहर निकाला। सोमवार सुबह सिंघा निवासी बृज मोहन गोंदपुर की तरफ जा रहा था। दुलैहड़ के पास बृज मोहन जैसे ही खड्ड को पार करने लगा तो पानी का बहाव तेज हो गया। बृजमोहन अपनी कार सहित खड्ड में बह गया। खड्ड के पास खड़े लोगों ने बृजमोहन को पानी में बहते देखा तो उन्होंने काफी मशक्कत के बाद बृजमोहन को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद ट्रैक्टर की मदद से बृजमोहन की गाड़ी को भी खड्ड से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें