दुलैहड़ (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बीटन में नए शैक्षणिक सत्र 2018-19 में एमए अंग्रेजी में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अभिलाषा शारदा ने बताया कि बीटन कॉलेज में एमए अंग्रेजी विषय की कक्षाएं शुरू होने से क्षेत्र और आसपास के विद्यार्थियों को इसका बहुत अधिक फायदा पहुंचेगा। अब उन्हें इस विषय में स्नातकोत्तर स्तर की डिग्री के लिए प्रदेश या बाहरी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस विषय में इच्छुक विद्यार्थी अपने आवेदन महाविद्यालय कार्यालय में 25 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं।