लोगों ने चालक और ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी से बाहर निकाला।
- फोटो : अमर उजाला
दुलैहड़ (ऊना)। दुलैहड़ खड्ड में पानी का तेज बहाव होने के कारण एक व्यक्ति कार सहित पानी के साथ बह गया। स्थानीय लोगों ने चालक और ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी से बाहर निकाला। सोमवार सुबह सिंघा निवासी बृज मोहन गोंदपुर की तरफ जा रहा था। दुलैहड़ के पास बृज मोहन जैसे ही खड्ड को पार करने लगा तो पानी का बहाव तेज हो गया। बृजमोहन अपनी कार सहित खड्ड में बह गया। खड्ड के पास खड़े लोगों ने बृजमोहन को पानी में बहते देखा तो उन्होंने काफी मशक्कत के बाद बृजमोहन को गाड़ी से बाहर निकाला। इसके बाद ट्रैक्टर की मदद से बृजमोहन की गाड़ी को भी खड्ड से बाहर निकाला गया।