41.2
26.8
ऊना में आवास लाभार्थियों से बात करेंगे पीएम मोदी
वीडियो कांफ्रेंसिंग से आज होगा सीधा संवाद, 15 लाभार्थियों का किया गया चयन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जून को ऊना में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीधी बात करेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश के 10 जिलों में होगा जिसमें ऊना भी शामिल है। ऊना से 15 लाभार्थियों का चयन हुआ है जो पीएम के सामने अपने विचार रख सकेंगे। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों से प्रधानमंत्री सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। पांच जून को कार्यक्रम उपायुक्त कार्यालय के वीडियो कांफ्रेंसिंग हॉल में होगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज शर्मा ने बताया कि पांच जून डीसी कार्यालय ऊना के वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे।
74 लोगों के घर निर्माण का काम पूरा
प्रधानमंत्री आवास योजना के सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज शर्मा ने बताया कि अभी तक योजना के तहत ऊना शहर में 227 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए जा चुके हैं। इसमें से 74 लाभार्थियों ने अपने घर निर्माण का काम पूरा कर लिया है। शेष लाभार्थियों का घर का काम चल रहा है। इस योजना के तहत 1 लाख 65 हजार रुपये घर के काम को देखते हुए तीन किस्तों में दिए जाते हैं। अभी तक 2.02 करोड़ रुपये लाभार्थियों को सब्सिडी के तौर पर दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिला के अन्य जगहों की डीपीआर तैयार की जा रही है। इसे जल्द स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।