फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना से दिए जाएंगे 100 गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश भर में सभी गैस एजेंसियां 20 अप्रैल को एलपीजी पंचायतों का आयोजन करेंगी। हर पंचायत से 500 महिलाओं को शामिल किया जाएगा। ऊना मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में एलपीजी सेल प्रबंधक रमेश चंद ने बताया कि योजना से सभी पात्र लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे जाएंगे। पांच मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान 93 गांवों को धुआं रहित घोषित करने की योजना है। रमेश चंद ने बताया कि इस मुहिम में ऊना के छह, कांगड़ा के 10 और चंबा के आठ गांवों को धुआं रहित घोषित किया जाएगा। 20 अप्रैल को पूरे देश में 15 हजार एलपीजी पंचायतों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाना है। इस अवसर पर कमल गैस एजेंसी ऊना से नरेश शर्मा, बलवीर सिंह, मदन सोनी बंगाणा, बलवंत ठाकुर गगरेट, कमल सिंह, सुभाष चंद और बलराज अंब उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गांव होंगे धुआं रहित
एलपीजी सेल प्रबंधक रमेश चंद ने बताया स्वराज अभियान के तहत ऊना के छह गांव धुआं रहित घोषित किए गए हैं। इनमें सासन, खड्ड खास, लडोली, कैलाश नगर, गगरेट और छतेहड़ बुहल गांव शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें