फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार न मिलने पर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
strike shimla
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पेखूबेला में निर्माणाधीन इंडियन ऑयल कंपनी डिपो में स्थानीय लोगों के बजाय बाहरी क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने के लिए स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बुधवार को नंगड़ा के प्रधान रणविजय के नेतृत्व में सैकड़ों युवा एकत्रित हुए और आईओसी डिपो का घेराव किया। ग्रामीणों ने गेट के समक्ष खड़े होकर अपने हक मांगते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आने वाले दिनों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

नंगड़ा गांव के प्रधान रणविजय ने कहा कि कंपनी को तैयार करने के लिए जमीन और एनओसी हमारी लग रही है। हमारी जमीनें बर्बाद हो रही हैं, इसके बावजूद कंपनी स्थानीय युवाओं की अनदेखी कर बाहरी क्षेत्र के लोगों को रोजगार दे रही है। उन्होंने कहा कि कई बार कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई लेकिन उनकी किसी भी मांग को पूरा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को पक्के तौर पर कंपनी में रखा जाए। उन्होंने कहा कि डिपो में सामान ढुलाई के लिए प्रयोग की जाने वाली गाड़ियों में भी स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने कहा कि कंपनी के मनमानी के चलते स्थानीय युवाओं को कंपनी में स्थान नहीं दिया जा रहा। प्रदर्शन करने वाले युवाओं ने साफ किया कि अगर उनकी मांगों को कंपनी में रोजगार न दिया तो कंपनी के बाहर धरना देने से गुरेज नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर उपप्रधान अश्वनी, करनैल, बनारसी दास, हैप्पी, संजीव कुमार, उमेश कुमार, बलविंद्र कुमार, बलवीर चंद, जसवीर सिंह, सुखदेव सिंह, कमलजीत सिंह, विजय कुमार, अजय कुमार, बीडीसी सदस्य पिरथी सिंह बग्गा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें