फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आए तीन और लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
जिला में डेंगू के तीन और नए मामले सामने आए हैं। तीनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पहला मामला ऊना के झलेड़ा का है जहां अमित कुमार की तबीयत कुछ दिन पहले खराब हुई। अमित चंडीगढ़ में अपनी पढ़ाई कर रहा है। तबीयत खराब होने पर स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद जब सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ तो वह अपने घर वापस लौट आया। परिजन पीड़ित को ऊना अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने उसकी रिपोर्ट में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। दूसरा मामले में जशन निवासी कांगड़ा का है, जशन अपने परिजनों के साथ ऊना में रहता है। अपनी पढ़ाई के सिलसिले में वह चंडीगढ़ गए थे लेकिन कुछ दिन पहले जशन की तबीयत चंडीगढ़ में बिगड़ गई। स्थानीय स्तर पर उपचार लेने के बाद जब सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे परिजन ऊना अस्पताल ले आए। तीसरा मामला ऊना शहर का है जहां अक्षिता अपने किसी रिश्तेदार के यहां किसी बाहरी राज्य में गई थी। जहां कुछ दिन बाद वह बीमार हो गई। परिजन उसे ऊना अस्पतल लेकर आए। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि डेंगू पीड़ितों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें