फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में बनेगी आधुनिक सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला ऊना कृषि उपज मंडी समिति ने वर्ष 2019-20 के लिए 3.34 करोड़ 65 हजार रुपये का अनुमानित बजट पारित किया। वीरवार को मंडी समिति की बैठक अध्यक्ष बलवीर बग्गा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक की कार्रवाई का संचालन सदस्य सचिव सर्वजीत सिंह डोगरा ने किया। बग्गा ने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति ऊना का गत वर्ष बजट 2.68 करोड़ रुपये था। जिसे इस वर्ष बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि बैठक में तय किया गया है कि कृषि उपज मंडी समिति ऊना रामपुर में आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण करेगी। इसकी डीपीआर को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि रामपुर में सब्जी मंडी का शिलान्यास करवाकर काम को जल्द शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक सब्जी मंडी में बेहतर सुविधाएं किसानों और आढ़तियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


बलवीर ने कहा कि ऊना, भदसाली और टकारला की सब्जी मंडियों में कूड़ा संयंत्र लगाने की स्वीकृति दी गई, ताकि सफाई का उचित प्रबंध हो। सब्जी मंडी में कूड़ा संयंत्र से खाद भी बनाई जा सकेगी। बग्गा ने कहा कि बैठक में वर्ष 2019-20 के लिए 29 नए और 274 पुराने लाइसेंसों के नवीनीकरण की भी स्वीकृति दी गई। कृषि उपज मंडी समिति ने गत वर्ष 2.6 करोड़ की आय प्राप्त की है, जो अब तक की सबसे अधिक प्राप्ति कृषि उपज मंडी ऊना की रही है। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि उपमंडी बंगाणा, टकारला, भदसाली और संतोषगढ़ में खाली दुकानों को जल्द भरने की भी स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि औपचारिकताएं पूर्ण कर दुकानों को शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने साझा किए अनुभव
इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र ऊना के डॉ. विपन शर्मा ने किसानों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन विभाग के डॉ. सुरेश धीमान ने जिला में पशु मंडी खोलने का प्रस्ताव रखा। बैठक में कृषि विभाग के डॉ. दीपिका भाटिया और उद्यान विभाग से डॉ. के के भारद्वाज ने अपने-अपने विभागों की किसानों की योजनाओं की सदस्यों को जानकारी दी। कृषि उपज मंडी के सदस्यों को नगर परिषद ऊना ने हर दिन तीन बिन अभियान को लेकर जागरूक किया। बैठक में विनोद ठाकुर, अशोक कुमार, नरेंद्र कुमार लट्ठ, अमृत भारद्वाज, सतीश कुमार, वीना कपूर, कुलदीप सिंह और सुखदेव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें