फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता कार्यक्रम में इंस्पेक्टर इंदू देवी ने कहा- पुरुषों पर निर्भरता छोडे़ं महिलाएं

Wed, 12 Jun 2019 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
रॉकफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इंदू देवी ने कहा कि महिलाएं जब तक पुरुषों पर निर्भरता नहीं छोड़ेंगी तब तक वे समाज में पूर्ण रूप से सशक्त नहीं हो सकतीं। इंदू देवी बुधवार को रॉकफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं।उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता से ही असल में महिला सशक्तीकरण संभव है। घरेलू हिंसा का शिकार अकसर वे ही महिलाएं हैं, जो आर्थिक तौर पर पूरी तरह से पति अथवा घर के किसी अन्य पुरुष पर निर्भर है। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर क्राइम, आपातकाल सुरक्षा आदि विषयों पर जागरूक किया। इंदु देवी ने छात्राओं को आपात स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करने के अलावा मोबाइल में शक्तिएप का इस्तेमाल करने का आह्वान किया। छात्राओं ने इस मौके पर कई जिज्ञासापूर्ण सवाल किए जिनके संतोषजनक जवाब दिए गए। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधन वर्ग में विनोद आनंद, सुमित आनंद आदि सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


महिलाओं के बिना समाज की कल्पना नहीं : एमएल शर्मा
रॉकफोर्ड स्कूल के शैक्षणिक सलाहकार एमएल शर्मा ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की कल्पना ही नहीं की जा सकती। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि अपराजिता कार्यक्रम में जो टिप्स आपको दिए हैं, उन्हें अपने जीवन में उतारें और एक सशक्त और सुशिक्षित नागरिक बनें। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं के प्रति सदाशयता रखने की जरूरत है, क्योंकि एक महिला के ऊपर पूरे परिवार और समाज की नींव टिकी होती है।

छात्राओं ने किए सवाल
अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं ने जिज्ञासापूर्ण सवाल किए। छात्राओं ने पूछा कि सोशल मीडिया पर किस तरह की साइट्स सुरक्षित हैं। नेट पर सर्फिंग के दौरान किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अलावा कानून व्यवस्था, सहित आत्म सुरक्षा आदि को लेकर भी छात्राओं ने सवाल किए। प्रश्न पूछने वाली छात्राओं में इशिता अग्निहोत्री, इशिता कतनौरिया, सुदिव्या, आभा पाठक, कुनिका आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें