ऊना। प्रदेश सरकार ने ऊना हलके के विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब 67.07 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि इसमें ऊना अस्पताल में 21 करोड़ रुपये मदर-चाइल्ड हेल्थ सेंटर का निर्माण किया जाएगा। जबकि ऊना से संतोषगढ़ वाया नंगड़ा रोड को भी 11 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं नाबार्ड के तहत 12.28 करोड़ रुपये सड़कों को स्तरोन्नत करने पर लगाया जाएगा। जिसमें नाबार्ड के तहत 5.12 करोड़ रुपये से अजोली, छतरपुर ढाडा, पूहना-बीनेवाल रोड, संतोषगढ़ से वाया मलूकपुर सनोली से पंजाब बॉर्डर तक, 3.96 करोड़ से रायपुर बाड़े से खानपुर, मोहल्ला चौधरियां, छतरपुर ढाडा से भटोली, लोअर देहलां से बडैहर और बसदेड़ा तक रोड और 3.19 करोड़ से लोअर भड़ोलियां, एससी आबादी से शिव मंदिर, मोरां वाला टोबा, मोहल्ला, मोहल्ला पहाड़ियां से झूड़ोवाल, लोअर देहलां प्राइमरी स्कूल से मोहल्ला महंता, सर्कुलर रोड से कुठार कलां और कुठार खुर्द तक सड़कों को स्तरोन्नत किया जाएगा। सत्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बहडाला से जखेड़ा तक रोड को 3.01 करोड़ से स्तरोन्नत किया जाएगा। 2.46 करोड़ से चढ़तगढ़ के रोड का विकास होगा, जबकि अबादा बराना के लिंक रोड को 3 करोड़ से स्तरोन्नत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झूड़ोवाल में 88.57 लाख से कम्यूनिटी हाल बनेगा। रायेपुर सहोड़ां में 78.92 लाख की लागत से एसडीओ कार्यालय का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि संतोषगढ़ की सरकारी आईटीआई के भवन पर भी 8.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जबकि ऊना में 3.32 करोड़ की लागत से सर्किट हाउस को विकसित किया जाएगा। सत्ती ने कहा इन सभी कार्यों के शिलान्यास जल्द ही करवाए जाएंगे।