फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की बस की छत पर रखे सामान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं(ऊना)। भरवाईं-मुबारिकपुर रोड पर यूपी से आए श्रद्धालुओं की बस की छत पर रखे सामान में आग लग गई। जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बस में बैठे श्रद्धालु बस रुकवाकर तुरंत नीचे उतर गए। गनीमत ये रही कि आग को बढ़ने से पहले ही फायर कर्मियों ने पानी डालकर बुझा दिया, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बजे के करीब यूपी के श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस ज्वाला जी से मुबारिकपुर की तरफ जा रही थी। इस दौरान भरवाईं के पास बस के पीछे चल रहे कार चालक ने बस की छत पर रखे सामान से धुआं व आग उठती देख, मामले की सूचना बस चालक को दी। जिस पर बस चालक ने तुरंत बस को साइड में रोककर बस में बैठे यात्रियों को नीचे उतारा। वहीं बस की छत पर रखे सामान में आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान फायर कर्मियों ने बस की छत पर पानी फेंककर आग को बुझाया। बस की छत पर श्रद्धालुओं ने सिलेंडर व अन्य सामान भी रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि ढलियारा के पास श्रद्धालुओं ने बस में बैठने से पहले कढ़ाई में खाना बनाया था और गर्म कढ़ाई को बस की छत पर दरी के ऊपर रख दिया था। जिससे दरी को धीरे धीरे आग लगती गई और हवा चलने कर साथ बढ़ती गई। हालांकि इस घटना में बस को नुकसान नहीं हुआ है साथ ही बस की छत पर रखा श्रद्धालुओं का कुछ सामान आग की चपेट में आ गया। उधर, फायर ब्रिगेड भरवाईं के इंचार्ज मलकीत सिंह का कहना है कि टूरिस्ट बस की छत पर आग लगने की जानकारी मिली थी। मौके पर जाकर फायर कर्मियों ने आग को बुझा दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना में सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं और सामान को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें