अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसाल में सत्र 2019-20 में करीब 50 विद्यार्थियों ने निजी स्कूलों से नाम कटावाकर दाखिला लिया। स्कूल प्रबंधन ने सभी निजी स्कूलों सहित अन्य विद्यार्थियों का स्कूल में प्रवेश पाने के लिए भव्य स्वागत किया है।
प्रधानाचार्य देवेंद्र चंदेल ने बताया कि निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन को देखते हुए बसाल स्कूल में दाखिला लिया है। यहां पर अध्यापक जिस तरीके से पठन-पाठन की प्रक्रिया करवाते हैं, वह बहुत ही सराहनीय है। विद्यालय के योग्य और मेहनती अध्यापकों के परिणाम स्वरूप इस वर्ष बसाल स्कूल में निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।
अभिभावक विद्यालय के साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, विद्यालय भवन और अन्य सुविधाओं से बहुत ही प्रभावित हुए। प्रधानाचार्य देवेंद्र चंदेल ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष और ज्यादा निजी विद्यालयों से विद्यार्थी विद्यालय में प्रवेश ले रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ से डॉ. राजेश कौशल, नवीन गुप्ता, शशि मनकोटिया, कुलविंदर कौर, शशि पठानिया, पवना कुमारी, राम स्वरूप, सतविंदर कौर, कल्पना यादव, खुशाल चंद, अनिल कुमार, शीला कुमारी, बहादुर सिंह राणा, चमन लाल, शिव कुमार, चंपा देवी, ऋतु सैनी, किरण राणा, राम देई, अलका देवी, यशपाल, कांता देवी, भगवती देवी उपस्थित रहे।