अमर उजाला ब्यूरो
जोल (ऊना)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला टकोली में मंगलवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संदीप कुमार गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ ग्रेड-1 अश्वनी कुमार ओर शिक्षा अधिकारी अश्मील मुहम्मद भी मौजूद रहे।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित और सरस्वती वंदना से किया गया। इसके बाद मुख्य अध्यापक भजन सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें विद्यार्थियों ने...देश मेरा रंगीला, ...देदे गेड़ा, ...फिर भी दिल है हिंदुस्तानी पर कशिश और उसकी सहेलियों ने अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने नाटी, गिद्दा, भंगड़ा सहित अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि स्कूल ही एक ऐसा मंच है, जहां पर विद्यार्थी सब कुछ सीखता है। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। समारोह में मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों सहित टकोली पंचायत प्रधान मंगल सिंह, उप प्रधान राजेश ठाकुर ने स्कूल के मेधावी गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीपीओ रमन कुमार, स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान अजय कुमार, सोमनाथ शर्मा उपप्रधान सोहारी, किशोरी लाल, स्कूल के अध्यापक ओर विद्यार्थियों के अभिभावक भारी संख्या में मौजूद रहे।