फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्वनी बने आयुर्वेदिक कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
हिमाचल प्रदेश आयुर्वेदिक अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष के रूप में अश्विनी कुमार को चुन लिया गया है। बुधवार को ऊना में महासंघ की जिला इकाई समेत ऊना और अंब उपमंडलों की इकाइयों के 2018-20 की कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए। इस दौरान चुनाव अधिकारी के रूप में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा पधारे जबकि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट राजेश दत्ता ने सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में प्रीतपाल और उपाध्यक्ष के रूप में संध्या देवी एवं सुमन देवी को चुना गया।

सचिव पद की कमान सुशील कुमार को सौंपी गई। सहायक सचिव राजेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, प्रेस सचिव का दायित्व नरेंद्र कुमार को सौंपा गया। सलाहकार सतनाम सिंह और लेखाकार राजेंद्र कौशल और राकेश कुमार चुना गया। वहीं रमन कुमार, भारत भूषण, भूपेंद्र कौर, जय पूनम, नरेश कुमार को प्रदेश प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया। ऊना उपमंडलीय कार्यकारिणी में रमन कुमार को अध्यक्ष, बलदेव चंद को उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह को सचिव, सहायक सचिव त्रिलोक सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलाहकार संदीप कुमार के अतिरिक्त राजेंद्र कौशल, शशि शर्मा, सुमन कुमारी, भारत भूषण, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, नरेश कुमार, सुशील कुमार, जय पूनम, भूपेंद्र कौर, अश्वनी कुमार को जिला प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया। वहीं अंब उपमंडलीय इकाई में राजेंद्र सिंह अध्यक्ष चुने गए जबकि उपाध्यक्ष विजय कुमारी, सचिव सुमन दत्ता, सहायक सचिव नीलम कुमारी, कोषाध्यक्ष प्रीतपाल, सलाहकार राकेश कुमार के अतिरिक्त सतनाम सिंह, नरेंद्र कुमार, तरसेम चंद, संध्या देवी, भूपेंद्र कौर, देवदास, रमेश चंद को जिला प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें