फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिशोध से काम लिया तो देंगे माकूल जवाब : मुकेश

विज्ञापन
mukesh agnihotri
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस एक मजबूत संगठन है। प्रदेश में विपक्ष पूरी तरह से एकजुट है। अगर नवनियुक्त सरकार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिशोध की भावना से कार्य किया तो वह उसका माकूल जवाब देंगे। कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष के पद पर ताजपोशी के बाद पहली बार ऊना पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस हमेशा सरकार के साथ है। वैसे भी कांग्रेस नई सरकार को लगभग छह माह का समय देगी ताकि वह अपना एजेंडा तय कर सके।

उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश को कर्ज से उबारने के लिए दिल्ली से बेलआउट पैकेज लाने की बात कही है। जयराम चाहें तो वह उनके साथ दिल्ली चलने को तैयार हैं। प्रेस वार्ता को मुकेश ने कहा कि धन की कमी के बारे में सबको मालूम है। लेकिन कांग्रेस की पूर्व सरकार ने कभी पैसों का रोना नहीं रोया और विकास को निर्बाध गति दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जयराम सरकार प्रचार के बजाय जमीन पर काम करे। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर सदन में बहुमत के पेच पर कहा कि उन्हें कांग्रेस ने इस पद की जिम्मेवारी सौंपी है। अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें कोठी, कार और सरकारी सुविधाओं का मोह नहीं। जनता ने उन्हें विपक्ष में बैठने का आदेश दिया है तो वह जिम्मेदारी से विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर ऊना सदर से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, राकेश कालिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी नेता शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें