ऊना।
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 15 जनवरी को सुबह 10 बजे वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कंपनी बदद्ी संयंत्र के लिए फिटर, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स के पदों के लिए साक्षात्कार लेगी।
सरकारी आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य विशाल चौधरी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में एनसीवीटी, एससीवीटी व्यवसायों में प्रशिक्षण सुबह 18 से 26 वर्ष की आयु वर्ग के अभ्यर्थी (फ्रेशर) साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार के प्रथम चरण में कंपनी लिखित परीक्षा लेगी। इसमें सफल उम्मीदवारों का पर्सनल इंटरव्यू होगा।
चयनित उम्मीदवार की प्रतिदिन आठ घंटे ड्यूटी होगी। 7500 रुपये मासिक वेतन के अलावा कंपनी के नियमानुसार आवास, कैंटीन सुविधाएं देय होंगी। प्रदेश में आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवा सरकारी आईटीआई ऊना के नए परिसर स्थित पीर निगाह रोड में तय समय-स्थान पर पहुंचें।