कराटे चैंपियनशिप में जेएस विज्डम वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला ऊना कराटे एसोसिएशन की ओर से इंडोर स्टेडियम में चल रही दसवीं जिला कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 4 दिसंबर को किया गया। कराटे चैंपियनशिप में जेएस विज्डम वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। 5-6 आयु वर्ग में विज्डम से लड़कों में आरव चौधरी ने गोल्ड एवं आरुष ने सिल्वर मेडल हासिल किया।
9-10 आयु वर्ग में आर्यन ने गोल्ड एवं आर्यन धीमान ने ब्रांज मेडल प्राप्त किए। 11-12 वर्ग में आकाशदीप को ब्रांज मेडल प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जगदीश चौधरी ने किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चौधरी, महासचिव विकास शर्मा, रेणुका चौधरी, वीनू गुप्ता, शैलजा एवं अमन, दिव्यांशी, साहिल, नितिश और प्रेस सचिव विनोद कुमार सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।