फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डेढ़ लाख रुपये चोरी का मामला, तीन संदिग्ध बाइकों को किया ट्रेस

Tue, 17 Feb 2026 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र में डेढ़ लाख रुपये चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जल्द ही इस वारदात का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने तीन बाइक जीरो-इन करते हुए तीन संदिग्ध बाइकों की पहचान कर ली है, जो घटना के समय वारदात स्थल के आसपास देखी गई थीं। जीरो-इन का अर्थ है किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति पर विशेष ध्यान केंद्रित करना और उसे ट्रेस करना। इसी क्रम में पुलिस अब इन तीनों बाइकों से जुड़े लोगों की पहचान और गतिविधियों की गहन जांच कर रही है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें लगातार जांच में जुटी हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्ध वाहनों के आधार पर मामले को सुलझाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है, जिससे जल्द ही चोरी की इस वारदात का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें