फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 22 पदों के साक्षात्कार के लिए पहुंचे 12 अभ्यर्थी, पांच का हुआ चयन

Tue, 17 Feb 2026 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला रोजगार कार्यालय ऊना में नया नंगल की एक निजी कंपनी ने विभिन्न पदों के लिए टेक्निकल, नॉन टेक्निकल स्टाफ के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिसमें 22 विभिन्न पदों के लिए 12 अभ्यर्थी साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे, जिनमें से पांच का चयन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा के अनुसार नया नंगल की एक निजी कंपनी में आईटीआई फिटर, हेल्पर, वेल्डर सहित टर्नर के विभिन्न टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया लेकिन युवाओं का इन पदों के लिए साक्षात्कार में शामिल होने के लिए बहुत कम रुझान देखने को मिला। जो युवा चयनित किए गए, उन्हें कंपनी के नियम और शर्तों के अनुसार तैनाती के लिए नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। सरकार और कंपनी के नियमों के तहत वेतनमान अभ्यर्थियों को जारी होगा। पिछले काफी समय में देखने में आया है कि जिला के जिला रोजगार कार्यालय से लेकर उपमंडल स्तर के रोजगार कार्यालयों में विभिन्न निजी कंपनियों की ओर से साक्षात्कार का आयोजन तो किया जा रहा है लेकिन युवाओं का रुझान विभिन्न प्रकार के पदों को भरने के लिए बहुत ही कम देखने को मिल रहा है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि जिला के युवा इस तरह के नौकरी करने के प्रति इच्छुक नहीं है और अपनी रुचि भी जाहिर नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें