फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गोबिद सागर झील से 15 करोड़ की पेयजल योजना मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

17 पंचायतों के 45 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

गोविंद सागर से लिफ्ट होगा पानी, क्षेत्र में पेयजल की किल्लत होगी दूरी

सीएम जल्द ही करेंगे पेयजल योजना का शिलान्यास
जोगिंद्र देव आर्य
थानाकलां (ऊना)। गोबिंद सागर झील से जुड़ी तुरकाल-बंगा गांव स्थित बहुप्रतीक्षित पेयजल योजना को आखिरकार सरकार की मंजूरी मिल गई है। लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना से धुंदला जिला परिषद वार्ड की 17 पंचायतों के करीब 45 हजार लोगों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू फरवरी के पहले सप्ताह इस योजना का शिलान्यास कर सकते हैं।यह योजना लंबे समय से प्रस्तावित थी, लेकिन गोबिंद सागर झील से पानी उठाने की अनुमति न मिलने के कारण अटकी हुई थी। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और संबंधित विभाग को निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ई. हरभजन सिंह ने बताया कि परियोजना को विभागीय स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। झील से उठाए गए पानी को आधुनिक फिल्ट्रेशन यूनिट के माध्यम से शुद्ध किया जाएगा, जिसके बाद नल कनेक्शन के जरिये हर घर तक पेयजल पहुंचाया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र में वर्षों से चले आ रहे जल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।
विज्ञापन

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने इस योजना की स्वीकृति को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। कहा कि गोबिंद सागर झील से पानी उठाने की अनुमति प्राप्त करना एक बड़ी चुनौती थी, जिसे उनकी पहल से संभव बनाया गया। विधायक ने कहा कि इस परियोजना को मंजूरी मिलना पूरे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि योजना के साथ-साथ कुछ स्थानीय पेयजल योजनाओं का पुनर्गठन और सुधार भी किया जाएगा, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ व निरंतर बन सके।
विज्ञापन

धुंदला वार्ड की सभी 17 पंचायतों बुधान, लठियाणी, तनोह, मलांगड़, सुकडियाल, पिपलू, हटली, चमयाड़ी, सिहाणा, करमाली, अरलू सहित अन्य में योजना को लेकर खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मियों के मौसम में उन्हें पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचने की उम्मीद जगी है। स्थानीय ग्रामीणों सुरेंद्र सिंह, अंकित मान, दीपक कुमार, मोहिंदर सिंह, अमरनाथ, अशोक कुमार, सुभाष चंद और संदीप कुमार ने विधायक विवेक शर्मा और जल शक्ति विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें