फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 25 विद्यालयों को 148 फुटबाल वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
फुटबाल फॉर स्कूल्स कार्यक्रम का विधायक सत्ती ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

ऊना। पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान और फीफा के सहयोग से फुटबाल फॉर स्कूल्स (एफएस) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने किया।प्रधानाचार्य राज सिंह ने कार्यक्रम की महत्ता और नोडल स्कूल की भूमिका पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात 25 जिला विद्यालयों को 148 फुटबाल वितरित किए गए और प्रतीकात्मक किक-ऑफ हुआ। विधायक ने खेलों को नशामुक्त समाज का माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने जेएनवी की मॉडल यूथ ग्राम सभा राष्ट्रीय पुरस्कार 2025-26 विजेता टीम के साथ संवाद कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। कार्यक्रम का समन्वय संजय कुमार और साधना ने किया। मंच संचालन साधना ने संभाला और धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार, पीजीटी कंप्यूटर साइंस ने प्रस्तुत किया। विशेष अतिथियों में विजय (पूर्व राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी), हरप्रीत और संजय वशिष्ठ शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें