फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कार से 14.26 ग्राम चिट्टा बरामद, हमीरपुर के तीन युवक गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊना पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने वीरवार शाम करीब पांच बजे बड़ोह में एक कार से 14.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। नशे का पैकेट कार की को-ड्राइवर सीट के नीचे फुटमैट में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एसआईयू जिला ऊना की टीम इंस्पेक्टर रिंकू के नेतृत्व में बड़ोह में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एचपी-55सी-8512 नंबर की कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस को फुटमैट के नीचे एक संदिग्ध पैकेट मिला। जांच करने पर इसमें 14.26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।
कार में साहिल अवस्थी (37) और प्रशांत कुमार (37), दोनों निवासी नादौन तथा अभिनव कोंडल (31) निवासी झल्लाण, जिला हमीरपुर सवार थे। पुलिस ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर तीनों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें