फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16.15 करोड़ से बनेगी भरवाईं-चितपूर्णी सड़क

विज्ञापन
भरवाईं चिंतपूर्णी तलवाड़ा मार्ग का शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री जयराम - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 16.15 करोड़ से बनने वाली भरवाईं-चिंतपूर्णी, पक्का-टयाला सड़क की आधारशिला रखी। इस सड़क से क्षेत्र के 13 हजार लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने किन्नू-गुरेट सड़क व 3.47 करोड़ की लागत से गौर खड्ड बनने वाले पुल, 6.87 करोड़ रुपये की लागत से कलरूही खड्ड पर बनने वाले पुल तथा कलरूही-मथेड़-लोहारा संपर्क सड़क की भी आधारशिला रखी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने 3.35 करोड़ रुपये की लागत से कुथरा-खेरला में ग्राम पंचायत नेहरी-नोरंगा के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखी। इस मौके पर राज्य औद्योगिक कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, एएमपीसी के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर बग्गा, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र धर्मांणी, उपायुक्त ऊना राकेश प्रजापति, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री राहत कोष को 20 लाख
चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा जिला उपायुक्त राकेश प्रजापति ने ट्रस्ट की तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया। इसके अलावा लोगों, संगठनों और गैर सरकारी संगठनों ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चेक भेंट किए।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दी भ्रष्टाचार मुक्त सरकार : सत्ती
चिंतपूर्णी (ऊना)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के साढ़े चार वर्ष के शासनकाल में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। उन्होंने कहा कि आज भारत केंद्र सरकार की विकासात्मक नीतियों के कारण दुनिया में एक विश्व शक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी सरकार लोगों के कल्याण के लिए अथक प्रयास कर रही है, जिससे कि राज्य देश के अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श राज्य बन सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें