फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलोह के जंगलों में भड़की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अलोह के जंगलों में भड़की आग
विज्ञापन

भीषण आग से बढ़ा क्षेत्र का तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
चिंतपूर्णी (ऊना)। क्षेत्र से सटे गांव अलोह के जंगलों में लगी भीषण आग ने लाखों की वन संपदा को राख कर दिया है। बार-बार जंगलों में लग रही आग से जहां क्षेत्र में तापमान बढ़ रहा है वहीं हजारों की संख्या में जीव-जंतु भी जल कर रख हो रहे हैं। चिंतपूर्णी क्षेत्र में इस सप्ताह आधा दर्जन से अधिक जगह पर लगी आग से वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है। अग्निकांड में भारी नुकसान से बचने के लिए मंदिर न्यास की ओर से चलाई जा रही अग्निशमन गाड़ी क्षेत्र में वरदान साबित हुई है। इस वजह से क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में समय रहते आग पर बार-बार काबू पाने में सफलता हासिल की है। अग्निशमन केंद्र की देखरेख होमगार्ड के जवान कर रहे हैं। कंपनी कमांडर दिलदार सिंह का कहना है कि आधा दर्जन से ज्यादा हुए अग्निकांडों में रिहायशी इलाकों में होने वाले नुकसान से बचाया गया है। वहीं वन परिक्षेत्रों में भी सूचना मिलते ही आग पर काबू पाया जा रहा है। पर्यावरण प्रेमी हरदीप सिंह, अनूप कालिया, विनोद कुमार, सतीश का कहना है कि अधिकतर जंगलों से सटे क्षेत्रों में आग लगने का कारण लोगों द्वारा घासनियों को आग लगाने से आग फैल रही है। जिस कारण वन संपदा वन्य प्राणी व मौसम पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें