फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम ने हरोली को दिए करोड़ों के तोहफे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरोली (ऊना)।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने रविवार को हरोली को करोड़ों रुपये के तोहफे दिए। उन्होंने पंडोगा में जनसभा कर भाजपा नेता राम कुमार की मांगों को सुनने के बाद नगनोली से हरीजन बस्ती के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 2.80 करोड़, पंजावर बाथड़ी सड़क के निर्माण के लिए 1.28 करोड़, संतोषगढ़ पोलियां से बट्टकलां सड़क के निर्माण के लिए 1.20 करोड़ की घोषणा की। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सुबुवाणा-बालीवाल सड़क के निर्माण तथा सड़कों की वार्षिक मरम्मत के लिए तीन करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि बीत सिंचाई योजनाओं के निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लिए 25 ट्यूबवेल की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोगा में वाणिज्य कक्षाओं की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालकवाह में वाणिज्य और विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए कमांड विकास निधि के अंतर्गत छह करोड़ की अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रमिक छात्रावास बाथु का उचित उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नदी-नालों की चैनलाइजेशन का मामला शीघ्र उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों के भवनों के निर्माण को शीघ्र पूरा करने के लिए 5.20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भंजाल दियोली, बढ़ेड़ा राजपूतां, नकड़ोह, ओयल और शिवबाड़ी गांवों के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत 360.14 लाख की लागत से ईशपुर में निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला रखी। उन्होंने 229.50 लाख की लागत से डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय पोलीटेक्निक अंबोटा के 50 बिस्तरों वाले कन्या छात्रावास भवन का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें