फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंट्री प्वाइंट पर होंगे पुलिस अधिकारियों के नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
अब प्रदेश के एंट्री प्वाइंट पर जिला पुलिस के आला अधिकारियों के नंबर अंकित होंगे ताकि किसी मुसीबत के समय या सूचना देने के मकसद से पुलिस अधिकारियों को सीधा कॉल कर सके। जिला के सभी पुलिस थानों और चौकियों में भी पुलिस अधिकारियों के नंबर युक्त बोर्ड लगाए जाएंगे। पुलिस को लोगों के लिए और सहायक बनाने और अधिकारियों का लोगों से संवाद आसान करने के मकसद से पुलिस योजनाबद्ध तरीके से काम करने जा रही है। एसपी दिवाकर शर्मा ने शनिवार को नई योजना का खुलासा कर बताया कि पुलिस थानों और चौकियों के बाहर एक सुझाव पेटी लगाई जाएगी।

इसमें कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव पुलिस से साझा कर सकता है। ऊना में पत्रकारों से को एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि इन सुझाव पेटियों के ताले की चाबी पुलिस अधीक्षक के पास रहेगी। इससे पुलिस प्रशासन में न केवल भ्रष्टाचार करने वालों का पता चलेगा। अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मी भी सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि कई बार लोग पुलिस अफसरों से संपर्क करने में संकोच करते हैं। ऐसे में पेटी फीडबैक के लिए काफी अहम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम जनमानस पुलिस को समाज में रह रहे असामाजिक तत्वों और अपराधियों के बारे में भी सूचना देंगे। इससे आम लोगों को जिला पुलिस अधिकारियों के साथ संपर्क करना भी आसान होगा। वहीं भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में भी सहायता मिलेगी। प्रदेश के प्रवेशद्वार मैहतपुर समेत अन्य जगहों पर बोर्ड पर पुलिस के दूरभाष नंबर भी अंकित होंगे। उन्होंने कहा कि कई बार बाहर से आने वाले लोगों के साथ भी जिला में कोई अनहोनी हो जाती है। ऐसे में जिला पुलिस उनके लिए मददगार की तरह सदैव तत्पर रहेगी।

एसपी ने कहा कि लोग डरें नहीं, पुलिस उनकी सेवा के लिए ही है। किसी भी प्रकार के माफिया या असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें