फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घालूवाल में सड़क हादसा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत घालूवाल पुल के समीप ट्रक और स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। मृतक महिला की पहचान सुशीला देवी निवासी लोअर बसाल के रूप में हुई है। महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बसाल निवासी सुशीला देवी अपनी 19 वर्षीय बेटी काजल के साथ स्कूटी पर गुगलैहड़ से वापस घर लौट रही थी कि तभी घालूवाल पुल क्रॉस करने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। युवती को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें