फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और स्कूटर की टक्कर में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत डंगोली के समीप एचआरटीसी बस की चपेट में आने से स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लहूलुहान हालत में ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक टक्का निवासी गणेश (24) अपने स्कूटर पर बरनोह की ओर जा रहा था। इसी दौरान डंगोली के समीप एचआरटीसी बस के साथ जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गणेश को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी बस चालक बस को वहां से भगाकर ले गया। ऊना अस्पताल के एमएस डॉ. भारत भूषण कटोच ने बताया कि घायल को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें