अंब (ऊना)। राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने वीरवार को घगोह में महिला मंडल भवन का उद्घाटन किया। ग्राम पंचायत राजपुर-जस्वां के घगोह में दो लाख साठ हजार रुपये से बनकर तैयार हुए महिला मंडल भवन के लोकार्पण के मौके पर कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर तबके तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे भाजपाई जनता को बहकाने के अपने एजेंडे में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं। हर क्षेत्र हर वर्ग का विकास का नारा लेकर काम कर रही कांग्रेस सरकार मिशन रिपीट की ओर तेजी से बढ़ रही है। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष मास्टर शिवदेव सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान सुखदेव सिंह, उपप्रधान अनिल कुमार, मसलान महिला मंडल प्रधान रेखा देवी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राकेश कतनौरिया, पूर्व प्रधान मोती राम, सपौरी के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, सपौरी के उपप्रधान वकील सिंह, गुज्जर कल्याण बोर्ड के सदस्य सलामदीन, शुभकरण, लोहारा अप्पर के पूर्व प्रधान दर्शन कुमार, सूरी के उपप्रधान सुदर्शन ठाकुर, इस्लामदीन, कर्मदीन, गुलाम मोहम्मद, हंसराज, नसीब दीन, हुकुमदीन, फतेह मोहम्मद, तरसेम लाल, जोगिंद्र सिंह, गोपालदास, सिखराम, विजय कुमार, गुरबचन सिंह, अमीर खान, जगीर मोहम्मद, शीला देवी आदि उपस्थित रहे।