फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र शुक्रवार एफबी पर लाइव होंगे उद्योग मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री आगामी शुक्रवार से एक नए कार्यक्रम ‘आस्क मुकेश’ की शुरुआत करेंगे। हर शुक्रवार को वह सोशल मीडिया की साइट फेसबुक पर हरोली के मुद्दों पर बात करेंगे। आप इस सोशल मीडिया साइट पर अपने सवाल उनसे उठा सकते हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह इस शुक्रवार से यह शुरुआत करने जा रहे हैं। वह अपने फेसबुक पेज पर आए सवालों में से चुनिंदा सवालों के जवाब अपने साप्ताहिक शो आस्क मुकेश नामक अपने कार्यक्रम से देंगे। गौरतलब है कि उद्योग मंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में किए गए कार्यों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और यूटूयब आदि पर काफी सक्रिय रहते हैं। इन पर वह उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी साझा करते हैं। विस चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया साइट्स पर सक्रियता काफी अहम हो गई है, क्योंकि आजकल हर कोई चाहे वह युवा वर्ग हो, महिला हो या फिर पुरुष हो सभी इन सोशल मीडिया साइट्स पर ज्यादा सक्रिय रहते हैं। इसलिए राजनेताओं ने भी इन पर सक्रियता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें