फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बेटियों को पढ़ाएगी रौणखर सहकारी सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। दी रौणखर कृषि सेवा सहकारी सभा ने गरीब बेसहारा मेधावी बेटियों को गोद लेकर पढ़ाने का अहम फैसला लिया है। इसका सारा खर्चा सहकारी सभा उठाएगी। बुधवार को दी रौणखर कृषि सेवा सहकारी सभा का साधारण अधिवेशन सभा अध्यक्ष रघवीर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मुख्यातिथि के रूप में सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं ऊना सुरेंद्र वर्मा एवं सहकारी सभाएं वृत्त निरीक्षक अजय राणा, ग्राम पंचायत खरयालता के प्रधान अशोक कुमार उपस्थित रहे। अधिवेशन में करीब 500 से अधिक सभा सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों को सभा सचिव प्रवीण शर्मा ने वर्ष 2015-16 और 2016-17 का ऑडिट नोट पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 के ऑडिट नोट में सभा की कार्यशील पूंजी 23 करोड़ 72 लाख रुपये है, जबकि 2016-17 में सभा ने 14 लाख 86 हजार 439 रुपये का लाभ कमाया है। वर्ष 2014-15 एवं 2015-15 में सदस्यों को 14 फीसदी के हिसाब से दो वर्षों का लाभ बांट गया था। सचिव प्रवीण ने बताया कि साधारण अधिवेशन में निर्णय लिया कि सभा कार्यक्षेत्र में आने वाली बेसहारा बेटियां जो पढ़ने में मेधावी हों, लेकिन गरीबी के कारण पढ़ न पा रही हों, उनकी शिक्षा का सारा खर्च सहकारी सभा करेगी। ऐसी बेटियों को सहकारी सभा गोद लेकर उनको बीए, बीएससी, एमए, एमएससी तक की शिक्षा सरकारी संस्थानों से करवाएगी। सभा ने शर्त रखी कि गोद लेने वाली बेटियों को सरकारी संस्थानों में शिक्षा दिलाई जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को उपहार के रूप में थैले बांटे गए। सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि रौणखर सभा की प्रबंधक कमेटी और कर्मचारी वर्ग के सामूहिक प्रयासों से ही सभा आज उन्नति की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर उपप्रधान सुभाष चंद शर्मा, ओम प्रकाश, रोशन लाल शर्मा, अमर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें