ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 79 वाहनों के चालान किए। इनमें से 75 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा कर जुर्माने के रूप में 13, 400 रुपये वसूल किए गए। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 53 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, 12 बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, पांच बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, तीन अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, दो दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, जबकि चार चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर छह लोगों के चालान कर जुर्माने के रूप में 600 रुपये वसूल किए गए।