फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां चिंतपूर्णी में 14 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
14 thousand devotees prayed in Chintpurni temple
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। रविवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी चहल-पहल रही। छुट्टी का दिन होने के कारण सुबह से ही भक्तों की भीड़ माता रानी के दर्शनों के लिए लगी रही। रविवार शाम तक करीब चौदह हजार श्रद्धालु मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके थे।
विज्ञापन

सारा दिन अच्छी धूप निकली हुई थी। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बिना दर्शन पर्ची के मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया। मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर खुद मंदिर में तैनात रहे। उन्होंने कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी। मंदिर में लाइन व्यवस्था बनाने के लिए कंपनी कमांडर अश्वनी कुमार और अन्य होमगार्डों ने मोर्चा संभाले रखा। मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं को बड़ी देर तक खड़े नहीं होने दिया जा रहा था। हालांकि शंभू बैरियर पर बने दर्शन पर्ची स्थल पर अव्यवस्था नजर आई।
यहां गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग नहीं है। इस कारण श्रद्धालु गाड़ियां सड़क पर खड़ी करके दर्शन पर्ची लेकर मंदिर जाते रहे। शंभू बैरियर पर बने दर्शन पर्ची स्थल पर पार्किंग की समस्या को लेकर मंदिर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर ने बताया कि रविवार को मां के भक्तों की काफी भीड़ थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें