फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 137 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Sun, 03 May 2026 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के तहत नामांकन प्रक्रिया के लिए ऊना जिले के विभिन्न निकायों में कुल 137 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को 67 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन-पत्र भरे।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, ऊना जतिन लाल ने दी। बता दें, शहरी निकाय चुनावों के लिए पहले दिन 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे जबकि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन 59 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे।
उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नगर पंचायत टाहलीवाल में कुल 8 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिसमें वार्ड 1 से बलवंत सिंह, वार्ड 2 से राज कुमार व निरंजना कुमार, वार्ड 3 से डिंपल और बलबीर कौर, वार्ड 4 से हरदयाल सिंह, वार्ड 5 से अंजूबाला, वार्ड 6 से तेजा राम ने नामांकन भरा है।
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत गगरेट में कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं जिसमें वार्ड 1 से सज्जन शर्मा, वार्ड 2 से विकास शर्मा, वार्ड 3 से रंजना ठाकुर व तृप्तादेवी, वार्ड 5 से कांता देवी, वार्ड 6 से जनक राज, वार्ड 7 से मंजू बाला व अनीता कुमारी ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं।
इसी प्रकार नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा से 24 नामांकन भरे गए हैं जिसमें वार्ड 1 से मनजीत सिंह, वार्ड 2 से मीना कुमारी, बीना व कमलेश, वार्ड 3 से बबीता देवी व सुनीता कुमारी, वार्ड 4 से विवेक कुमार, वार्ड 5 से सुरिंद्र सिंह, हरभजन कौर व बलविंद्र सिंह मैदान में हैं।
वार्ड 6 से सरोज देवी, शाम कुमारी, रचना देवी, अंजना कुमारी, वार्ड 7 से सतनाम कौर, ज्योति शर्मा, वार्ड 8 से हरदीप सिंह, हुसैन लाल व राकेश, अंजु, बलराम कुमार, रामपाल और वार्ड 9 से बबीता व किरण देवी ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं। नगर पंचायत दौलतपुर से प्रत्याशियों ने 3 नामांकन दर्ज किए। वार्ड 4 से योगराज, वार्ड 5 से विजय कुमार व शिव कुमार नेे नामांकन भरे हैं।
नगर पंचायत अंब से 13 नामांकन भरे हैं जिनमें वार्ड 1 से शकुंतला देवी व शोभा देवी, वार्ड 4 से राधा रानी, वार्ड 5 से सारिका आनंद व एकता राणा, वार्ड 6 से रतन चंद व केवल सिंह, वार्ड 7 से अंजना देवी, वार्ड 8 से विजय कुमार शर्मा, कंचन व मेला राम, वार्ड 9 से प्रदीप कुमार व दीप कुमार ने अपने नामांकन दर्ज किए हैं। नगर परिषद संतोषगढ़ में 11 नामांकन दर्ज किए गए हैं। वार्ड 1 से बीना, वार्ड 2 से ज्योति, वार्ड 3 से हरप्रीत कौर, वार्ड 4 से बीरेंद्र मोहन प्रभाकर और प्रवीण प्रभाकर व मंजु, वार्ड 5 से रविकांत, वार्ड 6 से पूनम, वार्ड 7 से ज्योति देवी, वार्ड 8 से समीर गौतम तथा वार्ड 9 से उषा देवी ने नामांकन भरे हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में भरे गए नामांकनों की छंटनी 4 मई को होगी। 6 मई को 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके उपरांत उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 17 मई को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा और 31 मई को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें