फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध की आगोश में ऊना शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मौसम का मिजाज बदलते ही सीमांत क्षेत्र ऊना धुंध की आगोश में डूब गया है। रविवार को दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहे। सुबह के समय पूरे शहर को धुंध की एक गहरी पट्टी ने घेर लिया। हालांकि सुबह से मौसम का मिजाज ऊना में बदला-बदला है। तापमान में भी अचानक गिरावट दर्ज की गई। धुंध से वाहन चालकों को भी दिक्कत पेश आ रही है।
विज्ञापन

दिन में भी सड़कों पर वाहनों की बत्तियां जलानी पड़ रही हैं। ठंड की दस्तक के साथ लोगों ने गर्म वस्त्र निकाल लिए हैं। रविवार को दिन भर बादल छाए रहे। बदलते मौसम से लोग वायरल फीवर, खांसी, जुकाम की चपेट में आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों कमल, प्रदीप कुमार, चेतन, मोहित, अतुल, राकेश, अंकित, दीपक, सुनीता, किरण, मीनाक्षी, रीना और इंदु आदि का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव से ज्यादातर बच्चे और बुजुर्ग खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। वाहन चालक जरनैल सिंह, कुलविंद्र, सुखदेव, अशोक, देसराज, अमरीक, राज कुमार आदि का कहना है कि धुंध से उन्हें वाहन चलाने में दिक्कत पेश आ रही है। रविवार को जिला में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दी है। सीएमओ डॉ. रमन का कहना है कि ठंड के मौसम को हल्के में न लें। उन्होंने कहा कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें और खानपान में भी एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें