फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सड़क पर नहीं दौड़ेगी दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस

विज्ञापन
school bus accident - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। रक्कड़ कॉलोनी में तेज रफ्तार निजी स्कूल बस पलटने के मामले की प्रशासनिक जांच के दौरान स्कूल प्रबंधन ने चालक सहित बस को सेवा से हटा दिया है। वहीं उपायुक्त के आदेश के बाद आरटीओ बस को बाँड करेंगे। इसके लिए प्रशासनिक कार्रवाई लगातार चल रही है।

इस संबंध में आरटीओ और उनकी टीम ने बुधवार को स्कूल प्रबंधन से विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने के लिए दी गई बस सुविधा से लेकर पूछताछ की। इसके साथ-साथ आरटीओ ने दुर्घटनाग्रस्त बस सहित अन्य बसों के भी सभी दस्तावेज फिटनेस, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, फर्स्ट एड बॉक्स आदि अन्य प्रमाण-पत्र को भी तलब किए। इसके अलावा जो वाहन शिमला से पंजीकृत हैं, उनके दस्तावेजों की शिमला में जांच होगी।
विज्ञापन


कार्रवाई के बाद इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन और स्टेट ट्रांसपोर्ट ऑफिस को सौंपी जाएगी। गौरतलब है कि बस की गति तेज होने के कारण कार से टकराने के बाद बस डिवाइडर से जा टकराई थी। डिवाइडर से टकराने के बाद बस पलट गई और पिछले चारों टायर टूट गए। इस हादसे में एक शिक्षिका सहित पांच विद्यार्थी घायल हुए थे। इसमें शिक्षिका की बाजू टूट गई और एक विद्यार्थी के पैर में भयंकर चोट आई। उनका उपचार अस्पताल में जारी है। इसके अलावा हादसे में तीन और बच्चे घायल हुए।

अब सड़क पर नहीं उतरेगी बस : आरटीओ
दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस को जल्द ही बाँड किया जाएगा। इसके साथ-साथ स्कूल प्रबंधन से अन्य सेवारत बसों के सभी प्रमाण पत्र तलब किए हैं। जिन बसों के दस्तावेज शिमला में बने हैं उनकी वहीं जांच होगी। हालांकि दुर्घटना ग्रस्त बस की इंश्योरेंस सही पाई गई है।
विज्ञापन

एमएल धीमान, आरटीओ, ऊना

हादसे की जांच रिपोर्ट तैयार : दीपक
स्कूल बस हादसे का सबब बने दोनों कार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों कार चालकों के खिलाफ केस फाइल तैयार कर सदर थाना में भेज दी जाएगी। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
दीपक कुमार, जांच अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें