फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाभर में धूमधाम से मनाई दीपावली

विज्ञापन
दीपावली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिले में दीपों का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को दिनभर लोगों ने जमकर बाजारों में खरीदारी की और सगे-संबंधियों को मिठाइयां बांटकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। सुबह से ही पटाखे एवं मिठाइयों की दुकानों में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन

रात होते ही लोगों ने लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के उपरांत खूब आतिशबाजी का आनंद उठाया। देर रात फुल झड़ियां, पटाखे चलाने का दौर चलता रहा। आसमान रंग-बिरंगे सितारों से चमक रहा था। दिवाली को लेकर युवाओं में भी काफी उत्साह देखा गया। युवाओं ने सूचना तंत्र का खूब प्रयोग किया। दिनभर दिवाली को लेकर मोबाइल से व्हाट्सएप एवं फेसबुक के जरिए शुभकामनाओं का संदेश का अदान-प्रदान चलता रहा। ऊना वासियों विक्रांत शर्मा, विनोद कुमार, रमन शर्मा, विपिन शर्मा ने बताया कि उन्होंने दिवाली का त्योहार धूमधाम से परिवार संग मनाया।

 

उन्होंने कहा कि दिवाली ही एक ऐसा त्योहार है जिस दिन सब परिवार के सदस्य अपने घरों में इकट्ठे होते हैं। अन्यथा इस भाग-दौड़ में किसी को समय कहां, हर कोई अपने काम में व्यस्त रहता है। उन्होंने कहा कि दिवाली पर्व पर उन्होंने खूब आतिशबाजी का आनंद उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें