फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ में खंड स्तरीय खेलें शुरू

विज्ञापन
sports shimla
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। कांगड़ स्कूल में हरोली खंड की अंडर 19 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। स्कूल प्रवक्ता जोगिन्दर कौशल ने बताया कि प्रतियोगिता में 33 स्कूलों के 471 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


हिमकैप्स कॉलेज बढेडा के चेयरमैन देसराज राणा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। ब्लॉक समिति सदस्य उपिंद्र सिंह राणा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन और कुश्ती के मैच होंगे। मुख्य अथिति ने स्कूल के लिए 51 सौ रुपये, उपिंद्र सिंह ने 1100 रुपये, गांव के नंबरदार गुरदयाल ने 22 सौ रुपये, मास्टर तरसेम कौशल ने 500 रुपये दिए। राणा ने कहा कि विद्याथियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज के समय में खिलाड़ी अपनी कला कौशल व मेहनत से देश दुनिया में अपना नाम कमा रहे है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वह सदा नशों से दूर रहकर अपनी प्रतिभा निखार के लिए मेहनत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें