ऊना। निकटवर्ती आबादा-बराना गांव में उचित निकासी न होने से बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। इससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच लगभग 1 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बरसाती पानी को बाहर निकाला। इसके बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
सोमवार तड़के बारिश के बाद ऊना के समीप संतोषगढ़ रोड पर अबादा-बराना में कंफेक्शनरी, हेयर ड्रेसिंग और फोटो स्टूडियो की दुकानों में पानी घुस गया। दुकानों में घुसे जाने की सूचना मिलते ही तीन दुकानदार सुखेदव, विनोद कुमार और रवि कुमार मौके पर पहुंचे। पानी को देख दुकानदारों के होश उड़ गए। सामान को दुकान से सुरक्षित स्थान पर रखा। इसके बाद दुकानदारों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
दमकल कर्मी मनोहर लाल की अगुवाई में जनक राज और चालक गुर भाग सिंह ने मौके पर पहुंचे और लगभग एक घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद बरसाती पानी को बाहर निकाला।