फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ की महिमा का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ की महिमा का गुणगान
विज्ञापन

ऊना।
शहर के टक्का रोड में सोमवार रात्रि बाबा बालक नाथ की चौकी का आयोजन किया गया। धार्मिक संध्या में पंजाब के जाने-माने गायक सुक्खाराम सरोआ ने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान भक्तों को रोट और हलवे का प्रसाद भी वितरित किया।
मंच पर आते ही सुक्खाराम सरोआ ने समां बांधते हुए एक के बाद एक भजनों से श्रद्धालुओं को खूब नचाया। सरोआ ने बाबा जी दी साडे उते फुल कृपा तांही गुडी अफमान ते चडी होई ए, रोटी ले के आई होई आं खा ले बाबा बालक नाथा, असी सब जाणदेआं, फसलां दां कीता नुक्सान रत्नों होई नराज वे, चमत्कार न बाबा ने फसलां कितियां आबाद वे, चुक बाराह साल दी रोटियां ते लस्सियां धर्म नी साडा हुण तेरे घर रेहण दां, उड गया पौणाहारी मोर बनके, आजा मेरे पौणाहारिया तेनू रौ रौ के दुखड़े सुनामा, चल हो जा फकीर छड़ दे दुनियां आनी मौज नू सहित एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर लाला हरदियाल, अश्वनी जैतिक, नीरज जैतिक, पवन जैतिक, दीपक बंसल, डॉ. एसके बंसल, हरिओम गुप्ता, गगन ओहरी, पूर्ण जनैजा, आशीष सांभर, साहिल, शिवेन, शायना, राज कुमार पठानिया, बलविंद्र गोल्डी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें