फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीलो मारा ढोलणा पर मचाई धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय से सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम में पहुंचने पर स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि सुरेश कुमार ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य विजय कुमारी शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।

स्कूल के स्टाफ ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आंचल व उसकी सहेलियों ने सरस्वती वंदना, अदिति और उसकी सहेलियों ने वंदे मातरम् और ईशा व सहेलियों ने स्वागतम् गीत से मुख्यातिथि का स्वागत किया। कर्ण व उसके दोस्तों ने समूह गान मेरे देश की धरती, आदित्य व उपमन्यु ने लाला लाजपतराय पर एक कविता सुनाई।
विज्ञापन


आकृति और उसकी सहेलियों ने हरियाणवी गाना रंगीलो मारा ढोलणा गीत पर प्रस्तुति पेश कर खूब धमाल मचाया। वहीं कशिश व उसकी सहेलियों ने पहाड़ी बोलियों, आस्था व अंजली ने सैले बागे दा मोर, निखिल व उसके दोस्तों ने क्वाली मेरा बांका हिमाचल और महक व उसकी सहेलियों ने पंजाबी गिद्दे रोंकू केड़ा पर खूब धमाल मचाया। इस अवसर पर मुख्यातिथि सुरेश कुमार ने बच्चों को गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल चेयरमैन अजय पटियाल, प्रधानाचार्य विजय कुमारी शर्मा, लाजवंती, जिप सदस्य इंदू बाला, कैप्टन रघुवीर सिंह, दौलत राम शर्मा, पीटीए प्रधान बलवंत सिंह, देसराज मोदगिल, सत्य प्रकाश, रीना कुमारी, चंपा, नीलम, उर्मिला, ममता, अंजु बाला, सुदेश, रीता, सुषमा, सोनिका, सपना, पूनम ठाकुर, सुरुचि, निर्मल और जगदीश चंद उपस्थित थे।
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि सुरेश कुमार ने कार्तिक, वैभव, तानिया ठाकुर, निखिल, प्रतीक, अंजली, आकृति, आयुषी, अमन, रितिका, हरमन जीत, शिवानी राणा, अनमोल राणा, आकांक्षा, शिव ओम, सुखमन जीत, दीपिका, श्रेया, सिमरन, अदिति, साक्षी, तनू शर्मा, प्राची, आंचल, युवराज, वंशिका, खुशी, नंदिनी, धैर्या, क्रिश, शौर्य, अरमान, अकुंश, शिवंग, एंजल, सोनाक्षी, निशांत, अराध्या, अंशुल, आरुष को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें