फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वां नदी से दूर रहें लोग: लाबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त विकास लाबरू ने कहा कि बरसाती मौसम को ध्यान में रखते हुए लोग स्वां नदी से दूर रहें, जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। उन्होंने कहा कि बरसाती मौसम के कारण स्वां नदी का जलस्तर कभी भी अचानक बढ़ सकता है, इसलिए लोग नदी में न जाएं तथा दूर रहें। डीसी ने जिले में स्वां नदी सहित अन्य नदी नालों और खड्डों के आसपास रहने वाले लोगों से भी पुन: अपील करते हुए कहा कि वे सुुरक्षित स्थानों पर चले जाएं, जिससे बरसात के दौरान एकाएक जलस्तर बढ़ने से होने वाले किसी भी संभावित खतरे से सुरक्षित रह सकें। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि वे नदी को शॉर्टकट तरीके से सीधे पार करने के बजाय पुल का प्रयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वां नदी तथा अन्य नदी नालों के करीब जाकर अपने मोबाइल फोन से सेल्फी, फोटोग्राफ इत्यादि लेने से भी परहेज करें। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपने मवेशियों को भी नदी-नालों से दूर रखने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा नदी-नालों के समीप लोगों को विशेष एहतियात बरतने के लिए जगह-जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। उधर, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने भी लोगों से स्वां नदी से दूर रहने तथा जान जोखिम में डालकर नदी को पार न करने की सलाह दी है, जिससे कोई जानमाल का नुकसान न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें