फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका व मृदुल ने लगाई सबसे तेज दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बाबा रूद्रानंद क्लब बडसाला की ओर से ज्योति किसान सेवा केंद्र के सौजन्य से करवाई जा रही खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में ज्योति किसान सेवा केंद्र के अध्यक्ष ज्योति भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बाबा रूद्रानंद क्लब बडसाला ने के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 31 टीमों के 496 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि लड़कियों की दौड़ में प्रियंका बांका ने प्रथम, राघवी ने द्वितीय तथा मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों के जूनियर वर्ग की दौड़ स्पर्धा में मृदुल शारदा पहले, मोनाल बांका दूसरे, जबकि शिवम तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि क्रिकेट का फाइनल अमन इलेवन की टीम ने जीता। वहीं, रूद्रा क्लब बडसाला की टीम उपविजेता रही। बडसाला के खिलाड़ी अमित कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। वहीं, ईशान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, जबकि साहिल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिताब से सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ज्योति ने रूद्रा क्लब बडसाला को 11 हजार रुपये की नकद राशि भेंट की गई। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा का दौर है, इसलिए युवाओं को हर तरह की प्रतिस्पर्धाओं में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें