फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत गांव बहडाला में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बहडाला निवासी सतीश कुमार (35) ने वीरवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जैसे ही पता चला, वह तुरंत उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ित युवक को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल, युवक की हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित युवक के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें