फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दी भौतिक विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं कक्षा के विद्यार्थियों संगीत विषय का दिया पेपर
विज्ञापन


परीक्षा आयोजन को लेकर जिला में बनाए गए हैं करीब 170 केंद्र
फ्लाइंग स्क्वायड की टीमें लगातार कर रहीं निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से बुधवार को भी 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें दसवीं कक्षा का संगीत और बारहवीं कक्षा की भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। ऐसे में परीक्षा देने वाले बच्चों की संख्या कम रही। परीक्षा के सुनियोजित आयोजन और नकल की रोकथाम को लेकर शिक्षा विभाग की निरीक्षण टीमें लगातार सक्रिय रहीं। जानकारी के अनुसार बुधवार को हुई परीक्षा में शिक्षा उपनिदेशक शिक्षा क्वालिटी कंट्रोल जिला ऊना नीलम की अध्यक्षता में गठित फ्लाइंग स्क्वायड की टीम में प्रवक्ता डॉ. किशोरी लाल शर्मा, सुनीता टीजीटी एवं बोधराज डीएम ने विभिन्न स्कूलों में जाकर व्यवस्थाओं की जांच की। टीम की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूर कलां, बौल, अंबेहड़ा, चौकीमन्यार, स्वामी विवेकानंद स्कूल चौकीमन्यार में परीक्षा केंद्र को जांचा गया। इस दौरान निरीक्षण टीम ने संस्थानों में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज को देखा। सभी संस्थानों में परीक्षाओं का आयोजन दुरुस्त पाया गया। परीक्षा का आयोजन सुबह 08:45 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे कर चला। विद्यार्थियों को तलाशी के बाद केंद्रों में बिठाया गया। वहीं, बच्चों को कोई भी इलेक्ट्रॉनिक यंत्र लेकर आने की मनाही रही। इसके साथ एक बेंच पर एक बच्चे को बैठने की अनुमति रही।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग ने बताया कि 10वीं की परीक्षा 22 मार्च को तो 12वीं की परीक्षा 29 मार्च को समाप्त होगी। विभाग की निरीक्षण टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। किसी प्रकार की कमी या लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें