फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

127 किलोमीटर प्रमुख सड़कों का होगा विस्तारीकरण : बैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, रिकॉर्ड समय में 2.26 करोड़ रुपये का फसल मुआवजा जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की कि क्षेत्र में 127 किलोमीटर प्रमुख सड़कों का शीघ्र चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिससे कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। जिंदवड़ी गांव के ढाहे स्थित कंग पैलेस में फसल मुआवजा वितरण समारोह में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं।


उन्होंने बताया कि सात दशकों से उपेक्षित यह इलाका अब सड़कों, पुलों, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में तेज़ी से परिवर्तन का गवाह बन रहा है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि रूपनगर, श्री आनंदपुर साहिब और नंगल उप-मंडलों के सभी पात्र किसानों को समय पर मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले 15 दिनों में श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में कुल 2.26 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया गया है। इनमें उप-मंडल श्री आनंदपुर साहिब में 72.12 लाख, नंगल में 58.89 लाख और रूपनगर में 89.68 लाख रुपये शामिल हैं। उन्होंने तेज़ गिरदावरी और सत्यापन कार्य के लिए जिला प्रशासन और राजस्व अधिकारियों की सराहना की।
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी, किसान और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें