अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अमनदीप ने की।
इस अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 12वीं की मनीशा और अनमोल की जोड़ी पहले, इसी कक्षा के मोहित और ऋषभ की जोड़ी दूसरे तथा सौरभ और यशिका की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य अमनदीप ने कहा कि लोकतंत्र के चुनाव महापर्व के लिए बच्चे लोगों को जागरूक करें। वे परिवार के साथ-साथ आस-पड़ोस के लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र में प्रत्येक मत की बहुत बड़ी भूमिका रहती है। ऐसे में सभी पात्र मतदाताओं से बढ़चढ़ कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना चाहिए।
स्वीप टीम ने बच्चों को ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की भी जानकारी दी। इस मौके पर स्वीप टीम के अशोक कुमार, संजीव ठाकुर, सुरिन्द्र कुमार व केहर सिंह के अतिरिक्त संस्थान के अध्यापक नीता ठाकुर, सुदेश, योगेश, विवेक, रमण सहित अन्य स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे।