फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अअिमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत को ऊना शहर भगवा रंग में रंग गया है। जिला मुख्यालय के 10 किलोमीटर क्षेत्र को कार्यकर्ताओं ने भाजपा के झंडों और नेताओं के पोस्टरों से सजा दिया है। भाजपा एक हफ्ते से तैयारियों में जुटी है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का पन्ना प्रमुख सम्मेलन 28 जनवरी को इंदिरा मैदान में होगा। इसमें 30 हजार से अधिक पन्ना प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। इसके लिए उन्हें निमंत्रण और वोटर लिस्ट का पन्ना दिया गया है।

सम्मेलन से भाजपा लोस चुनाव का शंखनाद करने जा रही है। सम्मेलन में जान फूंकने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विशेष रूप से आ रहे हैं। शाह के आने के चलते भाजपा ने जहां जोश है वहीं कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं कि 2019 से पहले उन्हें भाजपा की रणनीति का शाह से टिप्स लेने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन


इनको भी मिली जिम्मेदारी
सम्मलेन के लिए जिला ऊना से बलवीर बग्गा, यशपाल राणा, रमेश भड़ोलियां, डॉ. रामपाल सैणी, सुमित शर्मा, हरि ओम भनोट, बलराम बबलू, राजीव कालिया, हरि सिंह ठाकुर, शिव मेहन, वरुण, मोहित बेदी, बलविंद्र गोल्डी, अनिल डढवाल, लखवीर लक्खी, खामोश जैतिक, अजय चौधरी, उमंग ठाकुर, विनय शर्मा, कमल सैणी, तिलक राज सैणी, अशोक धीमान, प्रवीण बॉबी, राकेश ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, हरीश, नवदीप, नवीन पुरी सहित कई कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग व्यवस्थआों का जिम्मा संभाला है। भाजपा नेता मनोहर धीमान आवास व्यवस्था संभाल रहे हैं। चेतन बरागटा, राहुल, नरिंद्र अत्रि, आंचल पठानिया, अंकित चोपड़ा भी व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

देश-विदेश में होगा लाइव
पन्ना प्रमुख सम्मेलन भाजपा हिमाचल, भाजपा इंडिया, जय राम ठाकुर, सतपाल सत्ती अनुराग ठाकुर व अमित शाह के पेज पर लाइव किया जाएगा। फेसबुक और ट्विटर हर जगह लाइव सम्मेलन को देखा जा सकता है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


चार जगह होगी पार्किंग
सतपाल सत्ती ने कहा कि बिलासपुर, हमीरपुर और देहरां से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए ट्रक यूनियन के पास, नैना देवी ऊना से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए डीएवी स्कूल के पास, हरोली व ऊना के कार्यकर्ताओं के लिए शैलजा बिहार कॉलोनी के पास पार्किंग व्यवस्था रहेगी। मंत्रियों, उपाध्यक्षों और अन्य वीआईपी की पार्किंग सभा स्थल के पास बन रही कॉलोनी में रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें