फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के लिए जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। दीपावली की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। हालांकि महंगाई के चलते दीपावली से पूर्व अन्य पर्वों पर लोगों में महंगाई का असर साफ देखने को मिला। इससे अधिकतर लोगों ने बाजारों से दूरी बनाए रखी। लेकिन दीपावली को लेकर लोगों ने उत्साह दिखाया और बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों का हजूम उमड़ पड़ा।

विज्ञापन

जिला मुख्यालय के सभी प्रमुख बाजारों में दिन भर भारी भीड़ रही। जिला मुख्यालय की जीवन मार्केट, मेन बाजार में दिनभर लोगों की खूब चहल-पहल रही। अन्य प्रमुख कस्बों अंब, दौलतपुर चौक, गगरेट, मैहतपुर, संतोषगढ़, बंगाणा और लठियाणी में भी खासे लोग बाजार में उमड़े। लोगों ने महंगाई के बावजूद दिल खोलकर खरीदारी की। लोगों ने परिवार सहित मिठाइयों, पटाखों, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों, उपहारों और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदने में पूरा दिन बिताया। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। इसके चलते जिला मुख्यालय पर पूरा दिन जाम जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि धनतेरस पर बाजारों में रौनक नहीं देखी गई। लेकिन बर्तन कारोबार में भी तेजी देखी गई। यहां तक कि तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लोगों की भीड़ पूरा दिन उमड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें